IPL 2026 Breaking News

IPL 2026 First Match: RCB vs SRH मैच 28 मार्च को, जानें डेट, टाइम, वेन्यू

ipl 2026 first match rcb vs srh date time venue

Last Updated: 12 March 2026, IPL 2026 First Match का इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। IPL 2026 पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा 

बीसीसीआई ने बुधवार को IPL 2026 Schedule के पहले फेज़ का ऐलान कर दिया है। फिलहाल पहले 20 मैचों की लिस्ट जारी की गई है, क्योंकि देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बाकी मैचों का शेड्यूल चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा 

ipl 2026 first match rcb vs srh date time venue
IPL 2026 First Match: RCB vs SRH

IPL 2026 First Match Details

IPL 2026 First Match रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

जानकारीडिटेल
मैचरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
तारीखशनिवार, 28 मार्च 2026 
समयशाम 7:30 बजे IST 
वेन्यूएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 
लाइव टेलीकास्टस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
लाइव स्ट्रीमिंगJioHotstar App और वेबसाइट 

IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होनी थी, लेकिन असम, बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इसे दो दिन टालकर 28 मार्च कर दिया गया ।

IPL 2026 Opening Match Venue

पिछले सीज़न की चैंपियन RCB इस बार अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताबी बचाव की शुरुआत करेगी । टीम की कमान इस बार राजत पाटीदार के हाथों में होगी ।

वहीं दूसरी तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद भी जबरदस्त फॉर्म में है। SRH ने इस बार नीलामी में ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है ।

इस मैच में विराट कोहली, पैट कमिंस, ईशान किशन और फिल सॉल्ट जैसे स्टार खिलाड़ी एक्शन में नज़र आएंगे ।

IPL 2026 का नया फॉर्मेट: 84 मैच, 10 टीमें

इस बार IPL में कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जो पिछले सीज़न से 10 मैच ज़्यादा हैं । सभी 10 टीमें एक-दूसरे से दो बार (घर और बाहर) भिड़ेंगी। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ।

IPL 2026 की 10 टीमें:

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • गुजरात टाइटंस (GT)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
  • राजस्थान रॉयल्स (RR)
  • पंजाब किंग्स (PBKS)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

Read More:- IPL 2026 Head Coaches List: सभी 10 टीमों के हेड कोच (CSK, MI, RCB, KKR)

IPL 2026 Match List: कब कौन सा मैच?

BCCI ने फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है । आइए जानते हैं पहले कुछ अहम मुकाबलों के बारे में:

Match NoDateTimeMatchVenue
128/03/267:30 PMRCB vs SRHBengaluru
229/03/267:30 PMMI vs KKRMumbai
330/03/267:30 PMRR vs CSKGuwahati
431/03/267:30 PMPBKS vs GTNew Chandigarh
501/04/267:30 PMLSG vs DCLucknow
602/04/267:30 PMKKR vs SRHKolkata
703/04/267:30 PMCSK vs PBKSChennai
804/04/263:30 PMDC vs MIDelhi
904/04/267:30 PMGT vs RRAhmedabad
1005/04/263:30 PMSRH vs LSGHyderabad
1105/04/267:30 PMRCB vs CSKBengaluru
1206/04/267:30 PMKKR vs PBKSKolkata
1307/04/267:30 PMRR vs MIGuwahati
1408/04/267:30 PMDC vs GTDelhi
1509/04/267:30 PMKKR vs LSGKolkata
1610/04/267:30 PMRR vs RCBGuwahati
1711/04/263:30 PMPBKS vs SRHNew Chandigarh
1811/04/267:30 PMCSK vs DCChennai
1912/04/263:30 PMLSG vs GTLucknow
2012/04/267:30 PMMI vs RCBMumbai

IPL 2026 match list PDF

IPL 2026 Match List PDF Download:- Download From Google Drive Link

बेंगलुरु वेन्यू पर संशय, मिल सकती है क्लीयरेंस

हालांकि RCB vs SRH के इस ओपनिंग मैच पर अभी फैसला अंतिम नहीं है। पिछले साल RCB की जीत के बाद हुए स्टैम्पेड में 11 लोगों की मौत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंशन लगा दिया गया था ।

कर्नाटक सरकार ने एक विशेषज्ञ कमेटी बनाई है, जो 13 मार्च को स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही मैच को लेकर अंतिम मंजूरी मिल पाएगी ।

RCB अपने पांच घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे।

Read More:- IPL 2026 Venues: आईपीएल 2026 में मैच किन-किन स्टेडियम में खेले जाएंगे

IPL 2026 के दूसरे अहम मुकाबले

शेड्यूल में कुछ और भी धमाकेदार मुकाबले हैं:

  • CSK का पहला मैच: चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी । इस मैच में एमएस धोनी और संजू सैमसन की जोड़ी पहली बार CSK के लिए एक साथ नज़र आएगी ।
  • एल क्लासिको (RCB vs CSK): 5 अप्रैल को RCB और CSK के बीच बेंगलुरु में भिड़ंत होगी, जबकि 12 अप्रैल को MI vs RCB का महामुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा ।
  • डबल हेडर: 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे ।

IPL 2026 First Match FAQ

IPL 2026 का पहला मैच कब और कहां है?

यह मैच शनिवार 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा 

IPL 2026 का पहला मैच किसके बीच होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा 

IPL 2026 की शुरुआत कब होगी?

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी 

IPL 2026 का पहला मैच कहां खेला जाएगा?

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 

IPL 2026 का पहला मैच किस टीम का है?

यह RCB का पहला मैच होगा, जो SRH के खिलाफ खेला जाएगा 

IPL 2026 फर्स्ट मैच की डेट क्या है?

28 मार्च 2026 

Conclusion

IPL 2026 का आगाज़ RCB और SRH के बीच इस भिड़ंत के साथ होने वाला है। विराट कोहली के फैंस हों या पैट कमिंस के, हर किसी को इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार है। अब देखना यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम को मंजूरी मिलती है या नहीं और क्या RCB अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीज़न की शुरुआत कर पाती है।

फिलहाल 28 मार्च की तारीख आपकी डायरी में नोट कर लीजिए, क्योंकि IPL का महाकुंभ शुरू होने वाला है!

iplt20.com – Official IPL 2026 Schedule and Fixture List

IPL 2026 Teams and Squads – All 10 Teams Complete Player List

─────────────────────────────────────────────

AUTHOR BIO

AUTHOR BIO: Aman, Cricket Journalist और IPL Analyst, 8+ years experience covering IPL schedules and match analysis. Specializes in Indian T20 cricket.

Fact-checked: March 2026 | Source: BCCI Official Schedule / iplt20.com

One thought on “IPL 2026 First Match: RCB vs SRH मैच 28 मार्च को, जानें डेट, टाइम, वेन्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *