DC vs LSG IPL 2026
IPL 2026 का पांचवां मैच काफी रोमांचक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने घर पर यह मैच खेला, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शानदार वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।
Table of Contents
पहले बल्लेबाजी में LSG संघर्ष करती रही
LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रन ही बना पाए। इसकी सबसे बड़ी वजह थी DC के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और LSG की टीम द्वारा दिए गए 20 extras। कप्तान ऋषभ पंत खुद 12 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन (21) और अब्दुल समद (27) ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। DC की तरफ से मिशेल मार्श और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट लिए।
DC की शुरुआत धमाकेदार नहीं, बल्कि सदमे वाली रही
142 रन का टारगेट चेज करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। 4.3 ओवर के अंदर ही उनके 4 विकेट सिर्फ 26 रन पर गिर गए। कप्तान अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। लग रहा था कि LSG आसानी से मैच जीत लेगी।
Sameer Rizvi और Stubbs ने पलट दी बाजी
तब आया समीर रिजवी का टर्न। इस उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज ने अपने घरेलू मैदान पर धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी संभलकर खेलना शुरू किया।
दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 119 रनों की अटूट साझेदारी कर डाली। रिजवी ने 46 गेंदों पर 64 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। दिल्ली ने यह मुकाबला 17.1 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया।
मैच का टर्निंग पॉइंट
जब दिल्ली के 4 विकेट गिर गए थे, तब हर कोई सोच रहा था कि मैच खत्म हो गया। लेकिन LSG ने जैसे ही शाहबाज अहमद को गेंदबाजी पर लाया, रिजवी ने उनकी गेंदों पर रन बनाने शुरू कर दिए। उसी ओवर ने मैच का रुख बदल दिया।
प्लेयर ऑफ द मैच और कप्तानों ने क्या कहा
समीर रिजवी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा:
“प्रैक्टिस सेशन के दौरान मुझे बताया गया था कि मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करूंगा। घर पर खेलना हो तो कंडीशन का पता होता है, इससे मदद मिली। शुरू में दो विकेट गिरे तो स्टब्स ने कहा कि सम्मानजनक स्थिति में खेलो, फिर अपने नेचुरल गेम पर आ गए।”
DC के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा:
“शुरुआत में नई गेंद थोड़ा करवट ले रही थी। हमारी प्लानिंग थी कि रिजवी को जल्दी खेलने का मौका दें। उसने प्रैक्टिस में भी अच्छा किया था और आज उसने मैच जिता दिया।”
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने माना:
“हम 20 extras देकर विपक्षी टीम पर दबाव नहीं बना सके। 140 रन पर आप प्रेशर नहीं बना सकते। 50-50 फैसला था, लेकिन अगली बार मैं खुद टॉप ऑर्डर में दिखूंगा।”
DC vs LSG IPL 2026 पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ा?
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खाते में 2 अंक जोड़ लिए और वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई।लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, हालांकि उनके 0 अंक हैं।
Check Out Full Points Table Here
आगे क्या?
LSG को अब अपने टॉप ऑर्डर और extras पर नियंत्रण करने की जरूरत है। वहीं दिल्ली के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही, खासकर उनके मिडिल ऑर्डर के लिए जो रिजवी और स्टब्स की वजह से मजबूत दिखा।
मैच की मुख्य बातें:
- नतीजा: दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से जीती
- प्लेयर ऑफ द मैच: समीर रिजवी
- बड़ा आंकड़ा: 26/4 से वापसी करते हुए 119 रन की साझेदारी

3 thoughts on “DC vs LSG IPL 2026: DC ने LSG को उसी के घर में हराया, Sameer Rizvi की शानदार पारी ने जीत दिलाई”