IPL 2026 Breaking News

IPL 2026 Head Coaches List: सभी 10 टीमों के हेड कोच (CSK, MI, RCB, KKR)

ipl-2026-all-teams-head-coaches-list-hindi

IPL 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइज़ी ने अपने कोचिंग स्टाफ को लगभग फाइनल कर दिया है। इस लेख में हम आपको IPL 2026 head coaches list बताएंगे, जिसमें CSK, MI, RCB, KKR समेत सभी 10 टीमों के हेड कोच शामिल हैं।

इस बार कुछ टीमों ने अपने पुराने कोचों पर भरोसा बनाए रखा है तो कुछ ने नए चेहरों को मौका दिया है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं किस टीम का कोच कौन है और क्या हैं खास बातें।

Read More:- IPL 2026 New Jersey: CSK, RCB, LSG और SRH ने दिखाया नया अवतार, फैंस बोले – “सीज़न तो अब शुरू हुआ!

IPL 2026 Head Coaches List: सभी 10 टीमों के हेड कोच की लिस्ट

यहाँ दी गई है IPL 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजी के हेड कोच की पूरी सूची :

टीमहेड कोचस्टेटस
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)स्टीफन फ्लेमिंगजारी
मुंबई इंडियंस (MI)माहेला जयवर्धनेजारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)एंडी फ्लावरजारी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)अभिषेक नायरनई नियुक्ति
राजस्थान रॉयल्स (RR)कुमार संगकारानई नियुक्ति
गुजरात टाइटंस (GT)आशिष नेहराजारी
पंजाब किंग्स (PBKS)रिकी पोंटिंगजारी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)डैनियल वेट्टोरीजारी
दिल्ली कैपिटल्स (DC)हेमंग बादानीजारी
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)जस्टिन लैंगरजारी

Read More:- IPL 2026 Schedule (हिंदी) – पूरी मैच लिस्ट, तारीख, समय और वेन्यू

IPL 2026 Team Wise कोचिंग स्टाफ की पूरी डिटेल

Chennai Super Kings Head Coach 2026 – स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर अपने अनुभवी कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा जताया है। फ्लेमिंग IPL के सबसे लंबे समय तक कोचिंग देने वाले में से एक हैं और 18वें सीजन में भी टीम के साथ बने रहेंगे । उनकी अगुवाई में CSK ने कई खिताब जीते हैं और इस बार भी टीम उनके अनुभव से फायदा उठाएगी।

Mumbai Indians Head Coach 2026 – माहेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई दिग्गज माहेला जयवर्धने को हेड कोच बनाए रखा है। 2025 में वापसी करने के बाद जयवर्धने ने पांच बार की चैंपियन MI को स्थिरता दी और अब वे IPL 2026 में टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।

RCB Head Coach 2026 – एंडी फ्लावर

RCB ने जिम्बाब्वे के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को बरकरार रखा है। फ्लावर की रणनीति का ही नतीजा था कि RCB ने 2025 सीजन में अपना पहला IPL खिताब जीता । अब वे इस सफलता को दोहराने की कोशिश करेंगे।

KKR Head Coach 2026 – अभिषेक नायर (नई नियुक्ति)

तीन बार की चैंपियन KKR ने IPL 2026 के लिए बड़ा बदलाव किया है। चंद्रकांत पंडित के जाने के बाद टीम ने अभिषेक नायर को नया हेड कोच नियुक्त किया है । नायर पिछले साल KKR के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे और इससे पहले भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच भी रह चुके हैं। वे KKR के माहौल और खिलाड़ियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Rajasthan Royals Head Coach 2026 – कुमार संगकारा (नई नियुक्ति)

राजस्थान रॉयल्स ने सबसे बड़ा बदलाव किया है। टीम ने राहुल द्रविड़ की जगह कुमार संगकारा को हेड कोच नियुक्त किया है । संगकारा 2021 से फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट थे और 2021-2024 तक हेड कोच भी रह चुके हैं । उनकी कोचिंग में RR 2022 में फाइनल में पहुंचा था।

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अचानक खत्म हो गया क्योंकि 2025 में टीम नौवें स्थान पर रही थी और सिर्फ चार मैच जीत पाई थी।

Gujrat Titans Head Coach 2026 (GT) – आशिष नेहरा

IPL विनिंग कोच आशिष नेहरा एक बार फिर गुजरात टाइटंस के साथ हैं। नेहरा की कोचिंग में GT ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और 2026 में भी एक और खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

Punjab Kings Head Coach 2026 (PBKS) – रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के तीन बार के वर्ल्ड कप विनर रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के कोच बने रहेंगे। 2025 में पोंटिंग की अगुवाई में PBKS ने पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी । अब उनका लक्ष्य टीम को पहला IPL खिताब दिलाना होगा।

SRH Head Coach 2026 – डैनियल वेट्टोरी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डैनियल वेट्टोरी सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच बने रहेंगे। वेट्टोरी की कोचिंग में SRH ने पिछले कुछ सालों में आक्रामक क्रिकेट खेला है।

Delhi Capitals Head Coach 2026 – हेमंग बादानी

हेमंग बदानी दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने रहेंगे। 2025 में DC ने लगातार चार जीत के साथ शानदार शुरुआत की थी, हालांकि बाद में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

दिल्ली ने हाल ही में अपने कोचिंग स्टाफ को और मजबूत किया है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है । बेल मैथ्यू मॉट और केविन पीटरसन के साथ काम करेंगे। मुनाफ पटेल बॉलिंग कोच हैं और वेंकटेश प्रसाद डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं।

LSG Head Coach 2026 – जस्टिन लैंगर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर LSG के हेड कोच बने रहेंगे। लखनऊ ने अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए हैं। पूर्व भारतीय फील्डर अभय शर्मा को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है । अभय शर्मा ने युगांडा की टीम को T20 वर्ल्ड कप 2024 तक ले गए थे। उन्होंने ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के साथ भी काम किया है।

टॉम मूडी को ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया है और केन विलियमसन स्ट्रैटेजिक एडवाइजर होंगे।

IPL 2026 Schedule का इंतजार खत्म! BCCI जल्द जारी करेगा कार्यक्रम, इन 5 बड़ी वजहों से अलग है इस साल का सीजन

Head Coach 2026 से जुड़े बड़े बदलाव और खास बातें

IPL 2026 के लिए कोचिंग सेटअप में कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं:

  1. राजस्थान रॉयल्स का बड़ा फैसला: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक सीजन बाद बाहर हुए और कुमार संगकारा की वापसी हुई ।
  2. KKR में नई शुरुआत: अभिषेक नायर पहली बार किसी IPL टीम के हेड कोच बने हैं।
  3. LSG में बदलाव: जहीर खान को हटाया गया और अभय शर्मा, टॉम मूडी, केन विलियमसन जैसे नए नाम जुड़े ।
  4. DC में मजबूती: इयान बेल के आने से बल्लेबाजी कोचिंग और मजबूत हुई है।

कोचिंग में स्थिरता vs नए प्रयोग

IPL 2026 की कोचिंग लिस्ट देखकर साफ है कि कुछ टीमों ने स्थिरता पर जोर दिया है तो कुछ ने नए प्रयोग किए हैं। CSK (फ्लेमिंग), MI (जयवर्धने), GT (नेहरा), RCB (फ्लावर) ने अपने सफल कोचों को बरकरार रखा है। वहीं KKR और RR ने नए कोचों के साथ नई शुरुआत की है।

मेगा ऑक्शन से पहले कोच की भूमिका और भी अहम हो जाती है। सही खिलाड़ियों का चयन, टीम का संतुलन और रणनीति – ये सब कोच की ही जिम्मेदारी होती है।

Read More:- IPL 2026 Venues: आईपीएल 2026 में मैच किन-किन स्टेडियम में खेले जाएंगे

IPL 2026 की शुरुआत कब होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने की संभावना है।

IPL 2026 Head Coaches FAQ

IPL 2026 में CSK के हेड कोच कौन हैं?

CSK के हेड कोच Stephen Fleming हैं।

IPL 2026 में MI के कोच कौन हैं?

Mumbai Indians के हेड कोच Mahela Jayawardene हैं।

IPL 2026 में KKR के हेड कोच कौन हैं?

KKR के हेड कोच Abhishek Nayar हैं।